नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

नूरसराय में अनियंत्रित कार ने दादा-पोती को रौंदा, दोनों की हुई मौत

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। नूरसराय थाना इलाके के मकनपुर गांव के पास अनियंत्रित कार ने दादा पोती को रौंद दिया। जिससे दादा की मौके पर जबकि पोती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बच्चन राम और 6 माह की कृतिका कुमारी है।

घटना के बारे में स्थानीय शेखर मुखिया ने बताया कि मृतक बच्चन राम अपनी पोती की तबीयत खराब होने पर गोद में लेकर इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे।

इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े दादा पोती को कुचल दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

नूरसराय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी है। थानाध्यक्ष कुणाल सिंह ने बताया कि कार की पहचान की जा रही है।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।