चंडी में चुनाव नामांकन खत्म, यहाँ 409 पदों के लिए 1380 लोगों ने किया पर्चा दाखिल

नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी प्रखंड में सातवें चरण के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का नामांकन खत्म हो गया। नामांकन के अंतिम दिन नामांकन में आएं प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाया।

कई दिग्गज प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। प्रखंड के 13 पंचायतों में मुखिया पद के लिए कुल 83 लोगों ने नामांकन कराया है तो 181 वार्ड सदस्य के लिए 755 लोगों ने अपने पर्चे दाखिल किए।

सोमवार को रूखाई पंचायत से चौथी बार निर्वतमान मुखिया अंजली देवी ने भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्थानीय चंडी मंदिर में पहुंच कर मां से जीत का आशीर्वाद मांगा।

वे लगातार तीन बार से पंचायत की मुखिया है। चौथी बार वह फिर से मैदान में हैं। उन्हें जनता का आशीर्वाद फिर से मिलता दिख रहा है। सोमवार को अपने शक्ति प्रदर्शन में भीड़ देखकर वह काफी गदगद हैं।

पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को दिन भर प्रखंड कार्यालय पर गहमागहमी रही। प्रखंड के सभी 409 पदों के लिए कुल 1380 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया।

प्रखंड कार्यालय के बाहर समर्थक के भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भीड़ कोरोना गाइड लाइन को पूरी तरह भूलकर पंचायत चुनाव के लिए कमर कस लिया है।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सौरभ सिन्हा ने कहा कि प्रखंड में अंतिम दिन 219 प्रत्यशियों ने अपना नामांकन कराया।

मुखिया पद के लिए 17 लोग जिसमे 13 पुरुष व 4 महिला, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 15 लोग जिसमे 4 पुरुष व 11 महिला , सरपंच पद के लिए 7 जिसमें 4 पुरुष व 3 महिला ने अपना नामांकन करवायी।

वार्ड सदस्य पद के लिए 97 लोग जिसमे 49 पुरुष व 48 महिला एवं पंच पद के लिए 83 प्रत्याशी जिसमें 37 पुरुष व 46 महिला ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि 409 पदों के लिए कुल 1380 लोगों ने अपना नामांकन करवाया। 181 वार्ड सदस्यों के लिए सबसे अधिक 755 लोगों ने नामांकन किया। पंच 181 पदों के लिए 360 लोगों ने पर्चे भरे।

13 पंचायतों के मुखिया पद के लिए 83 , ग्राम कचहियों के 13 पदों के लिए 79 व पंचायत समिति के 19 पदों के लिए कुल 103 लोगों ने नामांकन करवाया।

अब चुनाव मैदान में किस पद के लिए कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे, यह नाम वापसी के बाद ही तय होगा।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!