नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बिजली चोरी के आरोप में 6 लोगों पर जुर्माना समेत प्राथमिकी दर्ज

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। चोरी से बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जुर्माना लगाने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज करायी जा रही है।

25 people caught stealing electricity FIR lodged in police station along with fineइसी क्रम में मंगलवार को भी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा नगरनौसा के कनीय अभियंता विवेक कुमार केसरी के नेतृत्व में विधुत चोरी रोकने को लेकर गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापामारी प्रखंड के कछियायां गांव में की गयी।

इस दौरान बिजली चोरी करते कुल छह लोग पकड़े गये, जिनपर कुल 48880 रुपया का जुर्माना लगते हुए नगरनौसा थाना में प्राथमिकी दर्ज करावी है।

इस बात की जानकारी देते हुए कनीय अभियंता विवेक कुमार केसरी ने बताया कि सुजीत कुमार मानवबल वाह्यस्त्रोत, मंटू कुमार मानवचल वाह्यस्त्रोत, कृष्णा कुमार बाह्यस्त्रोत के साथ टीम गठित कर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में विधुत ऊर्जा चोरी रोकथाम हेतु छापामारी सह निरीक्षण दल का गठन कर जांच की गयी।

निरीक्षण के क्रम में कछियावां गांव निवासी शकुंतला देवी को विधुत की चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन पर कुल 7354 रुपया का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह कछियावां गांव में धनंजय कुमार पर 7354 रुपया जुर्माना लगाया गया।

कछियायां निवासी सवेंद्र प्रसाद पर 14248 रुपया कठियावां गांव निवासी धर्मदेव विंद प्रसाद पर 5221 रुपया, कलिया गांव निवासी सुमन कुमार पर 23480 रुपया कठियां गांव निवासी रामकिशुन प्रसाद पर 10083 रुपया का जुर्माना लगाते हुए नगरनौसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। अधिकांश पकड़े गए लोगों के पास बिजली बिल भी बकाया था, जिसको जुर्माना राशि में अलग से जोड़ा गया है।

कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी के खिलाफ ऐसा छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगी। वैसे उपभोक्ता जिनका बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया जाएगा है। सभी उपभोक्ता से अपील है अपना विधुत बकाया राशि समय पर जमा करें।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=erXvfLlSJeA[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_SWlX3wuBjw[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wKvax5t2bLc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V8cB0yzK5vQ[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QAlwXAlmUVc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1qq8b7kJr94[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DwMtJarU6XQ[/embedyt]

डीडीसी की उपस्थिति में 34 में 31 जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को मार डाला

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।