अन्य
    Friday, July 26, 2024
    अन्य

      एचएम बनाए गए ये 25 माध्यमिक शिक्षक

      नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा पूरे राज्य में कल 556 माध्यमिक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक में प्रोन्नति दी गई है। इस सूची में नालंदा जिले के भी 25 माध्यमिक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति दी गई है।

      जिला शिक्षा पदाधिकारी जिया उल हीदा खान ने इस संबंध में बताया कि जिले के माध्यमिक शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में चल रही थी। हालांकि विभागीय रूप में उन्हें अभी तक शिक्षकों की प्रोन्नति की सूचना नहीं मिली है।

      जिले में प्रोन्नति प्राप्त शिक्षक डीपी राय प्लस टू विद्यालय दीपनगर कोरई की शिक्षिका सीमा बानो को अस्थमा प्रखंड के लोकप्रिय उच्च विद्यालय सारे का प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

      इसी प्रकार आरडीएच उच्च विद्यालय राजगीर के इंदू सिंह को उच्च विद्यालय बरार का प्रधानाध्यापक बनाया गया है। प्लस टू उच्च विद्यालय नोआबा उगवान के शिक्षक कमरूजमा को आरडीएक्स उच्च विद्यालय राजगीर, जबकि श्री शिव शंकर प्लस टू विद्यालय लुंगी के शिक्षक वीरेंद्र सिंह को मगध उच्च विद्यालय ओकनामा मेथी का प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

      नालंदा कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय बिहारशरीफ के शिक्षक डॉ सुनील कुमार को गांधी उच्च विद्यालय सिलाव जबकि से बालिका प्लस टू विद्यालय बिहार शरीफ की शिक्षिका शगुफ्ता यासमीन को उच्च विद्यालय घोसरावा गिरियक का प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

      परमेश्वरी देवी बालिका उच्च विद्यालय बिहारशरीफ की शिक्षिका सुधा कुमारी को टेकनारायण उच्च विद्यालय वादी कतरीसराय का प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

      प्लस टू उच्च विद्यालय बरारा नूरसराय के शिक्षक मुख्तार आलम को उच्च विद्यालय गोपालवाद परनामा, जबकि उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय बिहारशरीफ की शिक्षिका शशि वर्मा को हाजी निसार उद्दीन उच्च विद्यालय गिरियक आदमपुर, इसी विद्यालय की शिक्षिका रूमाना खातून को उच्च विद्यालय कचहरिया थरथरी प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय खिरीना रहुई की शिक्षिका माधुरी कुमारी को राजकुमार संत बलभाचार्य उच्च विद्यालय अस्थावा का प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

      वहीं सर्वोदय उच्च विद्यालय पैठना के शिक्षक अब्दुल रहमान को उच्च विद्यालय बौना, जबकि जवाहर कन्या प्लस टू डा जितेंद्र रजक बने नालंदा महिला कॉलेज के प्राचार्य उच्च विद्यालय झींगनगर को मगध उच्च विद्यालय लोदीपुर उस्मानपुर का प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

      आरपीजी बालिका उच्च विद्यालय हिलसा के शिक्षक अफजल हुसैन को हरीबाग उच्च विद्यालय देवाहा सरैया, जबकि एसएस बालिका बिहारशरीफ की शिक्का मीना सिंहा को उच्च विद्यालय ओगारी का प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

      राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बदले गएः राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर के प्राचार्य बदल गये हैं, डॉ रामकृष्ण परमहंस की जगह नालंय महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मुशर्रत जहां ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय के नये प्राचार्य के रूप में गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। डॉ. मुशस्त राजकीय डिग्री महाविद्यालय की पहली महिला प्राचार्य है।

      नालंदा महिला कॉलेज में प्राचार्य का पदभार बिहारशरीफ नालंदा महिला कॉलेज बिहार शरीफ को विश्वविद्यालय के द्वारा नए प्राचार्य मिले है। बीएस कॉलेज दानापुर के प्राचार्य डॉ जितेंद्र रजक को इस कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=erXvfLlSJeA[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_SWlX3wuBjw[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wKvax5t2bLc[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V8cB0yzK5vQ[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QAlwXAlmUVc[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1qq8b7kJr94[/embedyt]
      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DwMtJarU6XQ[/embedyt]

      डीडीसी की उपस्थिति में 34 में 31 जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

      पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को मार डाला

      बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

      कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

      नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!