बिग ब्रेकिंगहिलसा

हिसुआ गैस सिलेंडर विस्फोट से जख्मी 5 लोगों में 4 की मौत, सरकारी सहायता की मांग

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। बिहार शरीफ के श्रवण कुमार, जो भारत स्वर्णकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष है, उन्होंने बताया कि नवादा जिला हिसुआ के मुंशी डीह टोला में विगत दिनों रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Four killed in Hisua gas cylinder blast 5 injured demand for government assistanceउन्होंने बताया कि उन सभी घायलों का पटना में इलाज़ चल रहा था कि इलाज के दौरान एक परिवार के तीन सदस्य सहित चार की मौत हो गयी है। जिसमें आलोक कुमार, पत्नी अनुराधा देवी, बेटा मिठू कुमार समेत चार शामिल है। वहीं माता पिता भाई की साया से बंचित घायल ब्यूटी कुमारी जीवन मौत से जूझ रही है।

उन्होंने इस प्रकार की हृदय विदारक घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में संघ के लोग पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है और जितना बन पड़ेगा, पीड़ित परिवारों को सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से पीड़ित को सहयोग करने की अपील करते हुए सरकार से उसके परिजनों को उचित मुआवजा देने का मांग की है। ताकि पीडित परिजनों को राहत मिल सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »