अन्य
    Sunday, September 8, 2024
    अन्य

      बिहार शरीफ सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन के समक्ष स्वास्थ्य कर्मियों का रोषपूर्ण प्रदर्शन

      बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। आज शनिवार को बिहार चिकित्सा एव जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा नालंदा के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन के माध्यम से 21 सूत्री मांग पत्र सिविल सर्जन नालंदा को सौपा।

      Furious demonstration of health workers in front of civil surgeon at Bihar Sharif Sadar Hospital 2संघ के जिलाध्यक्ष नदीम ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों, मजदूरों के आर्थिक एव संवर्गीय अधिकारों पर लगातार कुठाराघात कर रही है। स्वास्थ्य कर्मियो के लिए संवर्गीय प्रोन्नति एव अन्य अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता (एएनएम)के संवर्ग सेवा नियमावली जो जिलास्तरीय संवर्ग था को राज्य स्तरीय संवर्ग में तब्दील कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर अन्य संवर्गो के संबंध मे भी इसी प्रकार की कवायद की जा रही है जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है।

      संजय कुमार जिला मंत्री नालंदा सह राज्याध्यक्ष बिहार चिकित्सा एव जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि विभिन्न जिलो मे स्वास्थ्य कर्मियो का आर्थिक शोषण के उद्देश्य से स्थानांतरण का भय दिखाकर भयादोहन का प्रयास किया जा रहा है ,संघीय पदधारको का दमन किया जा रहा है।

      Furious demonstration of health workers in front of civil surgeon at Bihar Sharif Sadar Hospital 1प्रदर्शनकारियो की मांग है -एएनएम संवर्ग को पूर्व की भाँति जिलास्तरीय संवर्ग बनाया जाय,स्वास्थ्य विभाग के लिपिको का जिलास्तरीय संवर्ग निर्धारित किया जाय, 2014 के नियमावली के अनुसार प्रोन्नति के पदसोपानो  को लागू किया जाय, सभी तकनीकि पदो को केंद्र के अनुरुप प्रोन्नति का लाभ दिया जाय, पुराना पेंशन योजना लागू किया जाय, रिक्त पदो पर नियमित वेतनमान मे नियुक्त किया जाय, संविदा, आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियो को पूर्व की भाँति दो दिन का प्राकृतिक अवकाश दिया जाय ,ठेका-अनुबंध, आउटसोर्सिंग कर्मियो को न्यूनतम वैधानिक मजदूरी चौबीस हजार देते हुए उनकी सेवा नियमित किया जाय,बिहार की जनता को स्वास्थ्य का अधिकार दिया जाय सहित 21सुत्री संलेख सभी सिविल सर्जन के द्वारा अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार, पटना को प्रेषित किया जाना है।

      अविलंब समस्याओं का समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन एव नियमित/संविदा संयुक्त मंच के द्वारा हड़ताल किया जायेगा।

      इस धरना-प्रदर्शन मे अरविंद कुमार, रितेश कुमार, वृजनंदन प्रसाद, , चन्द्रकांत कुमार,  मीना कुमारी,ज्योत्सना कुमारी, नीलम कुमारी, प्रेमलता कुमारी, अभिषेक राज, पूनम कुमारी, कौशलेंद्र मेहता, विरेन्द्र कुमार, बिष्णुकांत पांडे, निर्जला कुमारी, यशोदा कुमारी सहित सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!