Home इस्लामपुर बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए फिर मौका दें : नीतीश...

बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए फिर मौका दें : नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2 बार उधर-इधर हो गया। मालूम चला कि कुछ गड़बड़ है तो सब हमने वो लोग को छोड़ दिया। हमको अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मुख्यमंत्री बनाया, हम नहीं भूलेंगे…

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्लामपुर नगर पशु हाट में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राज्य के विकास की दिशा में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अगर इस बार भी जनता मौका देगी, तो बिहार को देश का एक विकसित और बड़ा राज्य बना देंगे।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने कुछ नहीं किया, जबकि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। सीएम ने सात निश्चय योजना, रोजगार सृजन, बिजली व्यवस्था और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की, साथ ही नालंदा जिले में चल रही विकास योजनाओं का जिक्र किया।

कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने उत्साह से भरे भाषण में कहा कि हम विकास कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। इस बार आप लोग मौका दीजिए, बिहार को विकसित कर बड़ा राज्य बनाना है। पहले वाले लोग कुछ किया था? हम तो कितना काम किए हैं।

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सात निश्चय योजना के तहत बहुत सारे काम किए गए हैं। अब तक 10 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं और रोजगार के मामले में 40 लाख लोगों को लाभ पहुंचा है। आगे 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का काम किया जाएगा। बजट सब बन गया है।

बिहार के बजट में हुए वृद्धि का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि पहले बजट मात्र 34 हजार करोड़ रुपये का था, जो अब बढ़ते-बढ़ते 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए जीविका योजना का उल्लेख किया और कहा कि बिहार में जीविका के माध्यम से सभी महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इसका नाम दिया था शुरू में स्वयं सहायता समूह, जिनके माध्यम से आप लोग सभी महिलाएं रहती हैं। सभी जीविका दीदियों को मदद किया जा रहा है। जीविका के सभी कर्मियों को मिलने वाली राशि दुगनी कर दी गई है।

बिजली व्यवस्था में हुए सुधार को सीएम ने अपनी सरकार की बड़ी सफलता बताया और कहा कि 2018 में बिहार में कुछ था। बिजली का हालत खराब था। पटना तक में दिक्कत था। और आज देख रहे हैं कि हर घर में बिजली पहुंचा दिया। और बिहार में सभी लोगों का बिजली 125 यूनिट मुफ्त कर दिया है। और आगे सभी घर में सोलर प्लेट लगाने का काम होगा। सभी को इतना काम होगा कि देखिएगा, सबको बिजली मुफ्त मिलेगा।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम ने नई योजना का जिक्र किया। हर घर की महिलाओं को रोजगार देने के लिए 10,000 रुपये देने का काम किया है। और जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उनको 2 लाख दिया जाएगा।

जुलाई 2024 के बजट में बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग सभी जिलों में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज दिए जा रहे हैं। खेल के क्षेत्र में भी ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें खेलो इंडिया गेम शामिल है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया और कहा कि उनका बहुत सहयोग मिल रहा है।

राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2 बार उधर-इधर हो गया। मालूम चला कि कुछ गड़बड़ है तो सब हमने बो लोग को छोड़ दिया। हमको मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया, हम नहीं भूलेंगे।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव ने पूरे बिहार में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। बो लोग अपने परिवार को ही सब देखते रहता है। जब से हमारी सरकार बनी है, सबके लिए काम हो रहा है। हिंदू हो चाहे मुस्लिम हो, गरीब हो चाहे अमीर हो, सबके लिए काम हो रहा है और एक से एक काम करेंगे हम लोग। अबकी बार जीता जाएंगे, तब अबकी बार बिहार और आगे बढ़ेगा, बहुत बड़ा राज्य बनेगा बिहार, देख लीजिएगा।

नालंदा जिले में विकास कार्यों पर विशेष जोर देते हुए सीएम ने बताया कि पावापुरी में जेएनएम मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जा रही है। नालंदा जिले में कर्पूरी ठाकुर के नाम से दो अतिपिछड़ा कॉलेज बनाए गए हैं। नालंदा बेन पथ का निर्माण कराया गया है। जहानाबाद के घोषी पथ का निर्माण हुआ। बिहार शरीफ से हिलसा-राजगीर सभी जगह बाइपास का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि इस्लामपुर में भी बहुत काम हुआ है, नहर से लेकर बहुत काम। राजगीर में स्टेडियम, खेल परिसर, जू सफारी, पार्क बनाया गया है। नालंदा जिले में 117 कामों की स्वीकृति दी गई है। जल निकासी पंचाने नदी के उद्घार का काम किया जा रहा है। बिहार शरीफ से सकसोहरा पथ का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिलसा पूर्वी बाइपास से बिहार तक निकाला गया है। राजगीर कुंड के परिसर का विकास किया जा रहा है। इस्लामपुर विधानसभा में एएनएम और समुदाय केंद्र का निर्माण कराया गया है। विवाह भवन, मुसाफिर खाना का विकास किया जा रहा है। तेल्हाड़ा में म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। और इस्लामपुर में बाइपास की निर्माण कराया गया है।

सीएम ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि पहले क्या हालत था। पूरे बिहार में डर का माहौल रहता था। आज देखिए, पहले वाली सरकार कुछ नहीं किया।

इस मौके पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, राजीव रंजन पटेल, वीरेंद्र प्रसाद, संजय साहू, आनंद कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, रुहेल रंजन, श्री निवास शर्मा, चंद्रसेन प्रसाद आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सीएम के विकास कार्यों की सराहना की और आगामी चुनावों में समर्थन का आश्वासन दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version