Home गाँव-जवार दो गांवों में भारी तनाव, सीओ और थानेदार के सामने भी हुई...

दो गांवों में भारी तनाव, सीओ और थानेदार के सामने भी हुई रोड़ेबाजी-गोलीबारी, 7 लोग जख्मी

नालंदा दर्पण डेस्क। दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघी और दीपनगर गांव के बीच रास्ता के विवाद को लेकर जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई है।

Heavy tension in two villages clashes and firing in front of CO and SHO 7 people injured 2बताया जाता है कि दीपनगर एनएच 82 से मेघी गांव तक 60 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया गया था।

इसी सड़क पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा पानी गिराया जाता था। जिससे आने-जाने में मेघी गांव के लोगों को परेशानी होती थी। इसी परेशानी को देखते हुए मेघी गांव के लोगों के द्वारा पक्की सड़क पर मिट्टी भराई कर दी गई।

इसी रास्ते पर मिटटी भराई को लेकर देर शाम भी दीपनगर और मेघी गांव के पीस जमकर रोड़ेबाजी और मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए।

घटना को देखते हुए घटनास्थल पर अंचलाधिकारी और दीपनगर थानाध्यक्ष को पंचायती के लिए बुलाया गया, लेकिन पंचायती के दौरान भी दोनों गांव के बीच जमकर रोड़ेबाजी भी हुई।

पंचायती के दौरान सीओ और थानाध्यक्ष के सामने हवाई फायरिंग भी की गई। फिलहाल इस रास्ते के विवाद को लेकर दोनों गांव के बीच तनाव का माहौल देखा जा रहा है। दोनों गांव के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=CwqYaVDltR0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zUdmkyUHh18[/embedyt]

[embedyt] https://youtu.be/mp1YYwGPkkM?si=CjH956yedoy1QrrV[/embedyt]

Exit mobile version