गाँव-जवारहिलसा

बिजली चोरी करते 8 लोग धराए, लगा जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। बिजली विभाग की टीम ने इस्लामपुर थाना अंतर्गत पटन बिगहा गांव में छापेमारी कर अवैध रुप से बिजली उपयोग करते आठ लोगों को पकड़ा और उनपर जुर्माना लगाते हुए उनके खिलाफ इस्लामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

कनीय बिजली अभियंता अमरेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से टीम गठित कर पटन बिगहा गांव में छापेमारी किया गया। इस दौरान अवैध रुप से बिजली उपयोग करते हुए कुल 8 लोगों को पकडा गया। छापेमारी टीम में संतन कुमार, सत्येंद्र कुमार, अरविंद कुमार आदि कर्मी शामिल थे।

इस संबंध में पटन बिगहा गांव के लीला देवी पर 21712 रुपए, मिथलेश कुमार पर 26261 रुपए, मंटू महतो पर 12931 रुपए, विनय कुमार पर 22009 रुपए, सुषमा देवी पर 15195 रुपए, रुवी देवी पर 11004 रुपए, छोटू केवट पर 19639 रुपए, चमेली देवी पर 9947 रुपए का  जुर्माना लगाते हुए इन सभी लोगों के खिलाफ इस्लामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=rBk-8tt1YPk[/embedyt]

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »