Home चुनाव हिलसा पैक्स चुनाव: बारा पंचायत से अजय कुमार को लगातार चौथी बार...

हिलसा पैक्स चुनाव: बारा पंचायत से अजय कुमार को लगातार चौथी बार मिली बड़ी जीत

Hilsa PACS Election: Ajay Kumar got a big victory for the 4th time in a row from Bara Panchayat PACS
Hilsa PACS Election: Ajay Kumar got a big victory for the 4th time in a row from Bara Panchayat PACS

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा प्रखंड अंतर्गत बारा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक साबित हुए। अजय कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शीला देवी को 352 वोटों के भारी अंतर से पराजित कर चौथी बार पैक्स अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया।

इस चुनाव में अजय कुमार को 502 वोट प्राप्त हुए। जबकि शीला देवी केवल 150 वोट ही हासिल कर सकीं। कुल 652 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अजय कुमार की निर्णायक जीत ने उनके प्रभावशाली जनसमर्थन को फिर से साबित कर दिया।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद हिलसा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार को प्रमाण पत्र जारी किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने अजय कुमार को माला पहनाकर और मिठाइयां बांटकर उनका भव्य स्वागत किया।

अजय कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी थी, जो उनकी लगातार चौथी जीत का मुख्य कारण माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को हल करने और पैक्स के माध्यम से अधिक लाभ दिलाने का वादा किया, जो मतदाताओं को आकर्षित करने में सफल रहा।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ अजय कुमार ने न केवल अपनी लोकप्रियता साबित की है, बल्कि पंचायत में अपने मजबूत जनाधार को भी स्थापित किया है। स्थानीय लोगों की उम्मीदें अब उनसे और बढ़ गई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version