Sunday, February 22, 2026
अन्य

    यात्रीगण ध्यान दें: राजगीर होकर गुजरेगी पटना-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन

    बिहार से दक्षिण भारत प्रवासियों को रेल सेवा में बड़ी सुविधा, पटना–चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का विस्तृत कार्यक्रम जारी

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पटना से चर्लपल्ली (सिकंदराबाद, तेलंगाना) के बीच होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है, जो बिहारशरीफ-नालंदा-राजगीर-तिलैया-बंधुआ बायपास मार्ग से होकर गुजरेगी। इससे नालंदा, राजगीर, शेखपुरा, नवादा, गया सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह विशेष सेवा होली के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को नियंत्रित करने और यात्रा को अधिक सुगम बनाने में सहायक होगी। खासकर दक्षिण भारत में कार्यरत बिहारी प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों और निजी क्षेत्र में काम करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी साबित होने की उम्मीद है।

    परिचालन की तिथियां और समयः गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल का संचालन 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 01:30 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 03:30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

    वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल 11 मार्च से 01 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को रात्रि 11:00 बजे चर्लपल्ली से खुलकर तीसरे दिन दोपहर 02:15 बजे पटना पहुंचेगी।

    इसके अतिरिक्त 13 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल रात्रि 09:00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 12:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

    कोच संरचनाः यह होली स्पेशल कुल 23 कोच के साथ चलेगी। इसमें 04 जनरल, 07 थर्ड एसी, 07 थर्ड एसी इकोनॉमी, 04 स्लीपर, 01 जनरेटर कार और 01 लगेज कम गार्ड कोच शामिल होंगे। ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिल सके।

    इन स्टेशनों पर होगा ठहरावः पटना जंक्शन से खुलने के बाद यह ट्रेन राजेंद्रनगर टर्मिनल, फतुहा जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, बिहारशरीफ जंक्शन, नालंदा, राजगीर, तिलैया जंक्शन, कोडरमा जंक्शन, पारसनाथ, गोमो जंक्शन, बोकारो स्टील सिटी, रांची जंक्शन, हटिया, राउरकेला जंक्शन, झारसुगुडा जंक्शन, बिलासपुर जंक्शन, रायपुर जंक्शन, दुर्ग जंक्शन, गोंदिया जंक्शन, नागपुर जंक्शन, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्मपल्ली, पेद्दापल्ली जंक्शन और काजीपेट जंक्शन पर ठहरेगी।

    स्टेशन स्तर पर तैयारीः राजगीर स्टेशन प्रबंधक चंद्र भूषण सिन्हा ने बताया कि फिलहाल स्टेशन को इसकी लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते टिकट आरक्षण कराएं और यात्रा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    कुल मिलाकर होली के मौके पर शुरू की जा रही यह स्पेशल ट्रेन न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा को भी अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

    समाचार स्रोत: मुकेश भारतीय / मीडिया रिपोर्ट्स/ रेलवे सूचना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    ट्रेंडिंग न्यूज

    error: Content is protected !!