आवागमननालंदापर्व-त्योहारबिग ब्रेकिंगराजगीर

दिल्ली से राजगीर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

राजगीर (नालंदा दर्पण)। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से राजगीर के बीच होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित तिथियों में संचालित होगी। जिससे यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04070/04069 आनंद विहार-राजगीर-आनंद विहार सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पटना, डीडीयू और प्रयागराज के रास्ते चलेगी।

नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली ट्रेन (04070)- यह ट्रेन 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को आनंद विहार से रात्रि 12:20 बजे खुलेगी। पटना जंक्शन पर यह दोपहर 16:15 बजे पहुंचेगी। राजगीर जंक्शन पर यह रात्रि 19:50 बजे पहुंचेगी।

राजगीर से आनंद विहार लौटने वाली ट्रेन (04069)- यह ट्रेन 07, 11, 14 एवं 18 मार्च, 2025 को रात्रि 23:30 बजे राजगीर से खुलेगी। पटना जंक्शन पर यह अगली सुबह 02:10 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल पर यह शाम 19:00 बजे पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा इस विशेष ट्रेन के परिचालन की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह ट्रेन फेस्टिवल स्पेशल होने के कारण इसमें विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी टिकट पहले से बुक कर लें। ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। टिकटों की बुकिंग रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और रेलवे स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों पर उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future