पुलिसअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

इंसानियत शर्मसारः लड़की संग दरींदगी, हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म, आरोपी PDS डीलर फरार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 60 वर्षीय जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार योगंदर साव ने घर में काम करने वाली 13 वर्षीय मासूम लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने 6 मार्च की शाम को घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। लेकिन डर के कारण लड़की ने यह बात अपने परिजनों को तीन दिन बाद 9 मार्च को बताई। 

परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। वहीं वारदात के बाद आरोपी डीलर घर छोड़कर फरार हो गया। नालंदा महिला थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी बेटी पिछले चार महीनों से मोहल्ले में स्थित डीलर योगंदर साव के घर में झाड़ू-पोछा और साफ-सफाई का काम कर रही थी। 6 मार्च की शाम को जब आरोपी का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता गया हुआ था, तब घर में केवल बुजुर्ग पति-पत्नी मौजूद थे। इसी मौके का फायदा उठाकर डीलर ने लड़की के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद लड़की इतनी डर गई कि उसने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब सदमे से उबरने के बाद उसने 9 मार्च को अपने माता-पिता को सारी आपबीती सुनाई और पेट दर्द की शिकायत की तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के पास जाकर हंगामा किया और पुलिस से आरोपी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है। लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस जघन्य अपराध ने एक बार फिर समाज की असलियत को उजागर कर दिया है। जहां मासूम लड़कियों तक की सुरक्षा खतरे में है और हवस के भूखे दरिंदे बेखौफ घूम रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future