इस्लामपुरनालंदापुलिसबिग ब्रेकिंगहिलसा

IG गरिमा मल्लिक ने इस्लामपुर DSP-2 कार्यालय का निरीक्षण किया, दिए सख्त निर्देश

IG Garima Mallick inspected Islampur DSP-2 office, gave strict instructions
IG Garima Mallick inspected Islampur DSP-2 office, gave strict instructions

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (IG) गरिमा मल्लिक ने सोमवार को इस्लामपुर डीएसपी-2 (DSP-2) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के दस्तावेजों की बारीकी से जांच-पड़ताल की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली, उनकी तैयारी और संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया।

आईजी गरिमा मल्लिक ने निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को बॉडी सिक्योरिटी कवच (सुरक्षा जैकेट) पहने हुए देखा। लेकिन हेलमेट न पहनने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच विश्वास कायम करना है और इसके लिए आपको अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना होगा। इसके साथ ही आईजी ने अधिकारियों को कार्यालय में कर्मियों की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जांच-पड़ताल और कार्रवाई में यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्दोष न फंसे और दोषी न बचे। इस दौरे में उनके साथ इस्लामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भारत सोनी भी मौजूद थे। एसपी ने बताया कि यह इस्लामपुर डीएसपी कार्यालय का पहला निरीक्षण था।

एसपी भारत सोनी ने कहा कि आईजी ने महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा की और उनके निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। कार्यालय में कुछ कमियों को सुधारने के लिए भी कहा गया है। हमारा लक्ष्य है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम हो सके। इससे जनता का पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत होगा।

निरीक्षण के दौरान हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर संजीव पासवान सहित जिले के सात थानों के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। आईजी के औचक इस दौरे से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है और अधिकारियों ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया है, जो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future