इसलामपुर प्रखंडः 19 मुखियाओं में 5 ने ही बचाई लाज, 3 में 2 जिपस भी हारे

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के 19 पंचायतों की पंचायत चुनाव में 5 मुखिया ही अपनी सीट बरकरार रखने में सफल हो पाए। मतदाताओं ने 14 पंचायतों में नए चेहरों पर अपनी मुहर लगाई। यहाँ कुल 20 पंचायत हैं। वरदाहा पंचायत में एक प्रत्याशी की मौत हो जाने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

Islampur Block Out of 19 chieftains only 5 saved the shame 2 gypsies also lost in 3इस प्रखंड में 3 जिला परिषद सदस्यों में भी 2 प्रत्याशी को मुंह की खानी पड़ी है। इसलामपुर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से येनकेन प्रकेरेण सिर्फ तनुजा कुमारी ही अपनी सीट बचा पाईं।

वहीं, इसलामपुर पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र से अर्चना कुमारी ने निवर्तमान जिपस सुरज देवी को पराजित कर दिया। वहीं इसलामपुर दक्षिणी जिला परिषद क्षेत्र से नवोदित अनुराधा देवी ने निवर्तमान जिपस संगीता देवी को धूल चटा दी।

इसलामपुर प्रखंड में इस बार मतदाताओं ने मुखिया प्रत्याशियों में नए चेहरों पर अधिक भरोसा जताया है। पुराने मुखियाओं में बेले पंचायत के रंजु देवी, मोहनचक पंचायत मुखिया नीरज कुमार, धोबडीहा पंचायत से सवीता देवी, रानीपुर पंचायत के रिंकु देवी और इचहोस पंचायत के युगेश्वर सिंह ही अपनी मुखिया पद बचा पाए हैं।

वहीं नए चेहरों में संडा पंचायत से मुखिया प्रवीला देवी को पराजित कर उषा देवी, वेश्वक पंचायत से मुखिया रजनीकांत सिंहा को पराजित कर चंचला सिंहा, मोजफरा पंचायत से मुखिया पिंकी कुमार-2 को पराजित मनीमाला देवी, वरडीह पंचायत से मुखिया किरण देवी को पराजित कर गुडडू कुमार, चंधारी पंचायत से मुखिया उदय कुमार हिमांशु को पराजित कर विध्या देवी, ढेकवाहा पंचायत से मुखिया सारो देवी को पराजित कर सुनीता देवी, पचलोवा पंचायत से मुखिया गायत्री देवी को पराजित कर अशुतोष कुमार उर्फ पबन कुश्वाहा, पनहर पंचायत से मुखिया रिंकी देवी को पराजित कर सलमा खातुन, सकरी पंचायत से मुखिया सरीता देवी को पराजित कर सुनीला देवी, आत्मा पंचायत से मुखिया शुशीला देवी को पराजित कर धनंजय कुमार, वौरीडीह पंचायत से मुखिया सावित्री देवी को पराजित कर रुवी कुमारी पासवान, कोचरा पंचायत से मुखिया शैलेंद्र को पराजित कर मनोज पंडित, सुढी पंचायत से मुखिया विनोद पांडेय को पराजित कर गयास ने जीत हासिल की है।

प्रमुख समाचार

सर्वप्रिय समाचार