इसलामपुरः शिक्षक नियोजन में भारी फर्जीबाड़ा, तीन चयनित अभ्यर्थी पर एफआईआर

इसलामपुर (नालंदा दर्पण) । प्रखंड शिक्षक नियोजन में फर्जी प्रमाण पत्र पाये जाने पर 3 चयनित अभियार्थियों के खिलाफ इसलामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

Islampur fraud in teacher 2प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार इसलामपुर प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा विगत 10 अगस्त  को वर्ग 1से 5 ( समान्य वर्ग) हेतु काउंसलिंग के उपरांत उपलब्ध कराए गए चयन सूची एंव मूल प्रमाण पत्र की जांचोपरांत पता चला कि शिक्षक अभियार्थी फर्जी बीईटीईटी और सीटीईटी  प्रमाण पत्र के अधार पर चयनित हुए है।

उन्होंने बताया कि इस आलोक में राजाराम रविदास पिता सुरेन्द्र दास एंव श्रीकांत कुमार पिता सुरेन्द्र रविदास, शरीफाबाद और दिनेश चौधरी पिता विनोद चौधरी, वेशवक के प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि वरीय पदाधिकारी द्वारा निष्पक्ष रुप से जांच प्रड़ताल किए जाने पर इसलामपुर में फर्जी तरीके से चयन शिक्षकों का मामला बड़े पैमाने पर उजागर हो सकता है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker