Friday, February 13, 2026
अन्य

    अपने ही दल के ‘सुशासन’ के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे जदयू प्रखंड अध्यक्ष

    नालंदा दर्पण डेस्क। इसलामपुर प्रखंड कार्यालय भवन के पास किसान एंव सहकारिता प्रकोष्ठ जदयु प्रखंड अध्यक्ष अम्बिका शरण सिंह अपने सहयोगी के साथ तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालिन भूख हड़ताल पर बैठे है।

    उन्होंने कहा कि सिढारी गांव में लगभग 6 वर्ष पहले सरकार के द्वारा मिनी जलमीनार का निर्माण करवाया गया था।जिसे चालू करवाने एंव गांव के महादलित टोला में बने आंगनबाड़ी केंद्र की हालत जर्जर है। जिसे मरम्मत करवाकर बच्चों के केंद्र पर पठन पाठन करवाने और एक नया बने आंगनबाड़ी केंद्र को चालू करवाने का मांग शामिल है।

    उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पदाधिकारियों को पहले दिया गया था। लेकिन किसी भी पदाधिकारियों के द्वारा मांगो पर पहल नहीं किया गया। जिसके कारण भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है।

    उन्होंने कहा कि मांगे पूरा नहीं होने तक अनिश्चितकालीन तक भूख हड़ताल जारी रहेगा। भूख हड़ताल पर बैठे अध्यक्ष के साथ सहयोगी आत्मा पंचायत अध्यक्ष सरयुग मेहता, कोचरा पंचायत अध्यक्ष वालमिकी प्रसाद, सकरी पंचायत सहकारिता प्रकोष्ठ जदयु अध्यक्ष धनंजय सिंह, कमलेश राम, शिवलाल मांक्षी, चंद्रिका प्रसाद, अवधेश प्रसाद अजीत कुमार आदि शामिल है।

    इधर बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत संखियकी सह नाजीर संजय कुमार ने बताया कि एक वार्ड में एक ही आंगनबाड़ी केंद्र रहता है। और आत्मा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में वर्षो पूर्व से बना आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर कारण दूसरा बना आंगन केंद्र में बच्चों का पठन पाठन चल रहा है।

    वहीं सिढारी गांव के वार्ड संख्या 6 में नया आंगनबाड़ी बना है। लेकिन शौचालय और पेयजल की अभाव कारण इस केंद्र में पठन पाठन का कार्य नहीं हो रहा है। यहां के बच्चे को  निजी भवन मे पठन पाठन करवाया जा रहा है।

    हालांकि सांख्यिकी सह नाजीर ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों समझा बुझाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास किया। लेकिन भूख हड़ताल पर बैठे अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इधर महागवंधन की सरकार में महागठबंधन के लोग द्वारा भूख हड़ताल पर बैठना लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!