HomeकरायपरशुरायKarayparsurai: यादव के 2 पक्ष में भीषण गोलीबारी, 2 पासवान जख्मी

Karayparsurai: यादव के 2 पक्ष में भीषण गोलीबारी, 2 पासवान जख्मी

हिलसा (नालंदा दर्पण)। करायपरसुराय (Karayparsurai) थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर गांव में यादवों के दो पक्ष के बीच हुए आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में दो पासवान गोली लगने से जख्मी हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि डॉक्टरों ने दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पुराने आपसी विवाद के चलते हुई। एक पक्ष के रमेश यादव और दूसरे पक्ष के विगु कुमार के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ था। इसी विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। जिसमें दोनों पक्ष हरवे-हथियारों से लैस होकर आमने-सामने आ गए और गोलीबारी शुरू हो गई।

इस गोलीबारी के बीच रास्ते से गुजर रहे दो ग्रामीण धनपत पासवान पिता नगीना पासवान और राज किशोर पासवान पिता गरीबन पासवान गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को खतरे से बाहर बताया है।

घटना की सूचना मिलते ही करायपरसुराय थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को दो खाली कारतूस मिले, जिन्हें विधिवत रूप से जब्त किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्तों में से विगु कुमार और चिन्दु कुमार पिता- विनेश्वर प्रसाद निवासी- सेवदाहा थाना- धनरूआ (पटना) को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ करायपरसुराय थाना में कांड संख्या 58/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 191 (2), 191 (3), 190, 126 (2), 115 (2), 118 (2), 109 (1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें