अन्य
Wednesday, April 2, 2025
अन्य

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से राजगीर खेल अकादमी में स्थानांतरित होंगा खेलो इंडिया केंद्र

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राजगीर खेल अकादमी में दिसंबर से प्रशिक्षण कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। यहां आगामी 20 दिसंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से एथलेटिक्स, कुश्ती और भारोत्तोलन के खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर को स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाएगा।

इस स्थानांतरण के बाद इन तीनों खेलों से जुड़े प्रशिक्षु खिलाड़ी राजगीर खेल अकादमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षुओं के लिए आधुनिक छात्रावास और कोचों के लिए कर्णांकित आवास की व्यवस्था की गई है। फिलहाल प्रत्येक खेल के लिए कम से कम दो कोच खिलाड़ियों के साथ आएंगे।

बता दें कि पिछले वर्ष पटना में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई थी। इस केंद्र में केवल उन्हीं खिलाड़ियों का चयन होता है, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। अब इस केंद्र को राजगीर में स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं मिलेंगी।

अब राजगीर की इस नई खेल अकादमी में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए विश्वस्तरीय उपकरण और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां का शांत और प्राकृतिक वातावरण खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उपयुक्त साबित होगा।

यह पहल बिहार को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने में सहायक होगी। खेलो इंडिया जैसे पहल से जुड़े ये प्रयास राज्य के युवाओं को प्रेरित करेंगे और बिहार को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबर

error: Content is protected !!
विश्व को मित्रता का संदेश देता वैशाली का यह विश्व शांति स्तूप राजगीर सोन भंडारः जहां छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा खजाना यानि सोना का पहाड़ राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर बिंबिसार जेल, जहां से रखी गई मगध पाटलिपुत्र की नींव