Khelo India Youth Games: बिहार वेटलिफ्टिंग टीम का चयन, 75 दिवसीय कोचिंग कैंप शुरू

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) के लिए बिहार की वेटलिफ्टिंग टीम का चयन कर लिया गया है। 11 से 15 मई तक राजगीर खेल परिसर के इनडोर हॉल में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन ने बालक एवं बालिका टीम का चयन किया है। खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE) राजगीर में 75 दिवसीय कोचिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है, जो 24 फरवरी से 10 मई तक चलेगा।

इस कैंप में बिहार के कुल 22 भारोत्तोलकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस टीम की घोषणा बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, महासचिव उपेंद्र कुमार, चीफ कोच गुरविंदर सिंह एवं सहायक कोच रॉकी कुमार द्वारा की गई। चयनित खिलाड़ियों को खेल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं एवं फिटनेस को मजबूत करने के लिए गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बालक वर्ग के चयनित खिलाड़ी: अभय कुमार (नवादा, KISCE राजगीर), आदित्य कुमार (सारण, KISCE राजगीर), नीरज कुमार (KISCE राजगीर), रणवीर कुमार (सारण), आदित्य कुमार (जहानाबाद), अभिषेक राज (जहानाबाद), पीयूष कुमार (रोहतास), अनंत देव (सारण), आदित्य राज (जहानाबाद), अमन मेहता (जहानाबाद), उज्जवल सिंह (जहानाबाद)।

बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ी: नंदनी कुमारी (भोजपुर), खुशबू कुमारी (पटना), रिंकी देवी (नवादा, KISCE राजगीर), सिद्धि कुमारी (बेगूसराय), रिया सिंह (सारण, KISCE राजगीर), खुशी जायसवाल (बेगूसराय, KISCE राजगीर), अंशु कुमारी (सीतामढ़ी, KISCE राजगीर), जनक नंदनी (पटना, KISCE राजगीर), सुरुचि कुमारी (बेगूसराय, KISCE राजगीर), अदिति कुमारी (बेगूसराय, KISCE राजगीर), शांभवी श्रीवास्तव (सारण)।

वहीं दोनों वर्गों में एक-एक खिलाड़ी रिजर्व रखा गया है, जो आवश्यकतानुसार टीम का हिस्सा बन सकते हैं। कुल 22 खिलाड़ी राज्य के निर्धारित कोटा के अंतर्गत इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार के युवा भारोत्तोलकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। कोचिंग कैंप के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, पोषण संबंधी सलाह, फिटनेस मॉनिटरिंग और मानसिक दृढ़ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख समाचार

सर्वप्रिय समाचार