KK Pathak Big Action : रहुई समेत 67 बीईईओ पर गिरी गाज

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक के आदेश सें सूबे में 67 प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) को शो कॉज जारी करते हुए सभी के वेतन स्थगित करने का भी आदेश दिया है। कार्रवाई की शिकार बीईईओ में नालंदा जिले के रहुई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी भी शामिल हैं।

इन बीईईओ पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के फोन रिसीव नहीं करने का आरोप है। कार्रवाई का यह आदेश बिहार के 25 जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को दिया गया है। वहीं पहले से वेतन स्थगित वाले अधिकारियों पर आरोप पत्र गठित करने का भी आदेश दिया गया है।

बिहार प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) ने अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चम्पारण, गोपलगंज, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूर्णियां, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, शेखपुरा, सुपौल, वैशाली, पश्चिम चम्पारण,  पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखा है कि विभागीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों के निवारण हेतु विभागीय कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर संचालित है। विभागीय कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के क्रम में जब (संलग्न सूची के अनुसार) प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के दूरभाष पर बार-बार सम्पर्क किया जाता है तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है, जो बेहद खेदजनक एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है।

निदेशक ने आगे लिखा है जिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा विभागीय कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का फोन रिसीव नहीं किया गया है की सूची संलग्न करते हुए निम्न निदेश दिये जाते हैं…

  • जिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है, उनका वेतन भुगतान स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाय।
  • जिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का पूर्व से ही वेतन भुगतान स्थगित है, उनके विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर उपलब्ध कराया जाय।
  • जो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूर्व से ही निलंबित हैं या जिन पर पूर्व से ही आरोप पत्र गठित है, उनके विरूद्ध पूरक अरोप पत्र गठित करते हुए कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाय।

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

 अब सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं में आसान हुआ नामांकन

गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के साथ बच्चों को भी मिलेगा कड़ा टास्क

बिहार को मिले 702 महिलाओं समेत 1903 नए पुलिस एसआइ

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker