गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

जानें करंट से तालाब में एक साथ 3 लोगों की कैसे हुई दर्दनाक मौत

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराबीघा गांव में तालाब में गिरे बिजली की तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ताराबिगहा गांव निवासी 28 वर्षीय पंकज कुमार, 25 वर्षीय मिट्ठू कुमार एवं गिरियक थाना क्षेत्र अंतर्गत लखा चक गांव निवासी पिंटू राम के 14 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार है। वहीं इस घटना में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है, जिसका इलाज नवादा के वारसलीगंज में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गुलशन शौच करने के बाद तालाब का पानी छूने गया। तालाब में पहले से बिजली का तार गिरा हुआ था। बिजली का तार प्रवाहित होने के कारण किशोर संपर्क में आ गया। किशोर ने जब बचाने के लिए शोर मचाया तो उक्त दोनों युवक पंकज व मिट्ठू को लगा कि वह डूब रहा है। दोनों बचाने तालाब में कूद गए, जिस कारण तीनों की मौत करंट लगने से हो गई।

इसके बाद ग्रामीण दौड़े और बिजली के तार को तालाब से निकाला गया। इसके बाद तीनों को पावापुरी वर्धमान मेडिकल कालेज लाया गया। जहां चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब नवादा जिले के वारसलीगंज निवासी प्रमोद प्रसाद का है। वह तालाब में मछली पालन का काम करता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसने तालाब में बिजली का तार छोड़ रखा था।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण तार तालाब में टूट कर गिरा हुआ था। जिसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.