गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारराजगीर

कनीय अभियंता और रोजगार सेवक की मिलीभगत से मनरेगा में लूट

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड में मनरेगा की क्रियान्वित योजनाओं में लूट की होड़ मची हुई है। इसमें जेई से लेकर पंचायत रोजगार सेवक तक की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। मनरेगा पीओ की अनदेखी से मनरेगा कर्मी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं।

यही वजह है कि क्रियान्वित योजनाओं में योजना स्थल पर बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है। बोर्ड नहीं लगाने पर प्राक्कलन में आसानी से चोरी की जा सकती है। जबकि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी योजना के कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड जरूर लगाएं। बोर्ड में योजना का नाम, योजना की प्राक्कलित राशि, संवेदक का नाम आदि का जिक्र होता है।

सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द प्रसाद उर्फ भोली बाबू द्वारा बताया गया कि बेन प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत योजनाएं क्रियान्वित हो रही है। जिसमें कार्यस्थल पर योजना का बोर्ड नहीं लगाए जानें से सरकारी राशि की लूट की जा रही है।

उन्होंने प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बारा के महेशपुर गांव के सुंदर खंधा में हो रही पईन खुदाई में खानापूर्ति कर सरकारी राशि की लूटपाट किए जानें का आरोप लगाया है और इसकी चर्चा पंचायतों में खूब हो रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत में यह भी लिखा है कि जेई, रोजगार सेवक एवं विचौलियों की मिलीभगत से प्राक्कलन की अनदेखी कर खानापूर्ति कर पईन की खुदाई में सिर्फ़ और सिर्फ ऊपरी भाग छिल दिया जा रहा है और राशि की बंदरबाट कर ली जा रही है। जबकि पुरुष को 65 एवं महिला को 57 घनफीट मिट्टी काटकर अलंंग पर रखना है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_0LXaUKeSmk[/embedyt]

डीडीसी की उपस्थिति में 34 में 31 जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को मार डाला

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »