Home अपराध अवैध संबंध के कारण विवाहिता की हत्या, पुलिस बता रही सुसाइड

अवैध संबंध के कारण विवाहिता की हत्या, पुलिस बता रही सुसाइड

नालंदा दर्पण डेस्क। जिला के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोसिमपुर गांव में दहेज के खातिर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जबरन जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

बताया जाता है कि डेढ़ साल पहले नूरसराय के चंडासी गांव निवासी शिव नारायण प्रसाद की पुत्री रीमा कुमारी की शादी चंडी के मोसिमपुर गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार से हुई थी।

शादी के छह महीने बाद ही पति का गांव के ही किसी महिला से अवैध संबंध चल रहा था। जिसका विवाहिता अक्सर विरोध करती थी।

वहीं पति के द्वारा खटाल खोलने के लिए दो लाख रुपए भी मांगा जा रहा था। राशि नहीं देने पर पति अक्सर दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था।

परिजनों का आरोप है कि दहेज नहीं देने पर पति, सास के द्वारा जबरन विवाहिता को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है। प्रथम दृष्टया चंडी थाना पुलिस इसे सुसाइड बता रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=aeVnipFyqsc[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gYvyqwr7854[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=xpndhertVTY[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=kaEoqyh-GCU[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zUdmkyUHh18[/embedyt]

error: Content is protected !!
Exit mobile version