Home नालंदा हिलसा के चिकसौरा क्षेत्र में मिनी गन फैक्टरी का फिर खुलासा

हिलसा के चिकसौरा क्षेत्र में मिनी गन फैक्टरी का फिर खुलासा

Mini gun factory exposed again in Chiksaura area of ​​Hilsa
Mini gun factory exposed again in Chiksaura area of ​​Hilsa

हिलसा (नालंदा दर्पण)। चिकसौरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण का सिलसिला एक बार फिर से सामने आया है, जब पुलिस ने मुसाढी गांव के कुरफकनी खंधा इलाके में एक मिनी गन फैक्टरी का पर्दाफाश किया।

स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और हथियार निर्माण में उपयोग हो रहे उपकरणों को जब्त कर लिया। हालांकि इस कार्रवाई की भनक लगते ही हथियार कारोबारी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण मिले हैं। जब्त किए गए सामानों में लकड़ी का पत्ता, हेक्सा बेल्ट, लोहे का अर्द्धनिर्मित देसी कट्टा, ट्रिगर, ट्रिगर गार्ड, लोहे का 20 किलो का बटखारा और तांबा व पीतल का लोटनी शामिल हैं। ये सभी सामग्रियां अवैध हथियार निर्माण में इस्तेमाल होती थीं।

फरार कारोबारी की तलाश तेज़ी से की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज कर लिया है और जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इस खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version