मंत्री ने सरदार पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन, तेजस्वी पर कसा तंज

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र नालंदा के नूरसराय प्रखंड पहुंचे, जहां समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा के द्वारा चंडासी गांव में आयोजित सरदार पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का उदघाटन किया।

दरअसल समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा के द्वारा चंडासी गांव मैदान में युवाओं की प्रतिभा को निखारने को लेकर हर साल सरदार पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है।

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा जन विश्वास यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राजद जन विश्वास यात्रा या अविश्वास यात्रा करे, इससे कोई भी फर्क पड़ने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के द्वारा किया गया सारा यात्रा फेल हो जाएगा। यात्रा फेल होने का कारण यह है कि जब विधानसभा के अंदर बहुमत साबित करना था। इस दौरान उन्होंने खेल होने की बात कही थी, हम लोग खेला पर नहीं काम करने पर विश्वास रखते हैं।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के साथ जो कमिटमेंट किया है, उसको एक-एक करके हम लोग धरातल पर लागू करने का काम करते है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4tcGVjYlHVc[/embedyt]

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker