अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

शादी का झांसा देकर नाबालिग संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हरनौत (नालंदा दर्पण)। हरनौत थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग संग दुष्कर्म की घिनौनी घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केवल 2 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को घटना की सूचना 27 फरवरी 2025 को मिली। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की सत्यता की जांच की और पीड़िता का बयान लिया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी रवि कुमार ने उसे बहलाया और शादी का झूठा वादा कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर हरनौत थाना में कांड सं.-96/2025 के तहत धारा-64 बीएनएस और 4/6 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहारशरीफ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तेजी से छापेमारी करते हुए महज़ 2 घंटे के भीतर आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future