गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचार

पोखर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सीओ पर भेदभाव का आरोप

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई अंचल के इमामगंज मौजा में स्थित गैरमजरुआ आम पोखर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के मामले में सीओ मनोज कुमार पर भेदभाव का आरोप लगाया गया है।

सीओ द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर उन्हें स्वामित्व संबंधी साक्ष्य के साथ अंचल कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। इस नोटिस के बाद इलाके के दर्जनों निवासियों ने सीओ कार्यालय का घेराव किया और इस प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाया।

अतिक्रमणकारियों का कहना है कि पोखर भूमि पर सौ से अधिक मकान कई वर्षों से बसे हुए हैं। लेकिन सीओ ने केवल 28 लोगों को ही नोटिस जारी किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह कार्रवाई केवल खानापूर्ति के उद्देश्य से की जा रही है और मापी अधूरी कराई गई है।

लोगों ने मांग की है कि भूमि की मापी दोबारा सही ढंग से कराई जाए और सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया जाए। ताकि निष्पक्ष कार्रवाई हो सके।

सीओ पर आरोप है कि उन्होंने कुछ चुनिंदा लोगों पर ही कार्रवाई करने का आदेश दिया। जबकि कई अन्य अतिक्रमणकारियों को छोड़ दिया गया। लोगों ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार