कार सवार बदमाशों ने ट्रेन से उतरी महिला को लिफ्ट देकर दिनदहाड़े लूटा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहसराय हाल्ट के पास एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने तीन बदमाशों ने गाड़ी में बिठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

Miscreants riding a car gave a lift to a woman and robbed her in broad daylight 1बताया जाता है कि महिला ट्रेन से सोहसराय हाल्ट पर इतासंग जाने के लिए उतरी थी। इसी बीच अज्ञात कार पर सवार तीन बदमाश महिला को अपने झांसी में लेकर इतासंग ले जाने के बहाने कर में लिफ्ट दी।

लेकिन इतासंग के पहले भदवा गांव के पास सुनसान इलाके में ले जाकर महिला के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। फिर महिला के द्वारा शोर मचाने पर सारे बदमाश वहां से भाग गए।

हालांकि गस्ती के दौरान जैसे ही घटना की जानकारी रहुई थाना पुलिस को लगी, बदमाशों को खदेड़कर पकड़ना चाहा, लेकिन तीनों बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=i4SISQsM80w[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-GElZBo17xs[/embedyt]

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker