NH-20 किनारे पेड़ से लटके रहस्यमयी शव की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

सोहसराय (नालंदा दर्पण)। सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार शरीफ-बख्तियारपुर फोरलेन NH-20 के किनारे स्थित मेहता कोल्ड स्टोरेज के पास एक पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान महुआ टोला निवासी हाजी निजामुद्दीन के 42 वर्षीय बेटे मो. अबुतल्हा के रूप में की है।

घटना के बाद सोहसराय और भागन बिगहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार अबुतल्हा की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलने की संभावना है।

परिजनों ने बताया कि अबुतल्हा सुबह सामान्य दिन की तरह घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक दुकान नहीं पहुंचे। परिजनों को सोशल मीडिया और स्थानीय पुलिस से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव फोरलेन के किनारे पेड़ से लटका हुआ है। इसके बाद परिवार ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

अबुतल्हा के भाई मो. खालिद ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह के विवाद की बात से इनकार किया है और हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

सोहसराय थाना पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि एक शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस रहस्यमयी मौत की जांच में जुटी हुई है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker