नगरनौसा प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख की गई कुर्सी

नालंदा दर्पण डेस्क। बीते दिन नगरनौसा प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इससे प्रखंड प्रमुख अंतरा देवी तथा उप प्रमुख सुमती देवी की कुर्सी छिन गयी। कुल 13 में से 11 पंचायत समिति सदस्य शक्ति परीक्षण में उपस्थित हुए, जबकि प्रमुख पक्ष के दो सदस्य शक्ति परीक्षण में उपस्थित नहीं हुए।

बताया जाता है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे से बैठक शुरू हुई। बैठक की कार्यवाही को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी अध्यक्ष के रूप में चुनी गयी। उसके बाद सदन में प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को पढ़ कर सुनाया गया।

उसके बाद शक्ति परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई दंडाधिकारी के रूप में तैनात बीडीओ प्रेम राज ने सभी सदस्यों को शक्ति परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में विधिवत रूप से जानकारी दी। इसके बाद शक्ति परीक्षण की कार्यवाही शुरू हुई।

इस दौरान 13 में से कुल नौ पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख तथा 10 पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख के विरुद्ध अपना समर्थन दिया। अब अविश्वास प्रस्ताव पारित होने बाद अब चुनाव की तिथि घोषित की जायेगी।

पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेम राज ने बताया कि प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में चुनाव कराने के लिए तिथि निर्धारित की जायेगी। इसके बाद प्रक्रिया संपन्न कराया जायेगा। एक साथ 9 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख और 10 पंचायत समिति सदस्यों ने उपप्रमुख के खिलाफ समर्थन दिया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gaVz3LwMxDM[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker