अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नगरनौसा थाना पुलिस ने लूट के मास्टर माइंड आरोपित को चंडी के पहाड़पुर से दबोचा

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि लूट गिरोह के मास्टर माइंड पुटुश कुमार को चन्डी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर से गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि आरोपित बीते 28 अक्टूबर को घटित नगरनौसा थाना में दर्ज छिनतई  लूट कांड संख्या 54/22 में मुख्य वांछित था। जिसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह, पुअनि राजु रंजन, एएसआई गणेश राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम बनाकर छापेमारी कर उसके घर से धर दबोचा गया।

साथ ही घर पर लगी चोरी की बजाज प्लसर  वाहन, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 सीबी 6479 है, उसे भी बरामद किया गया। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।