Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    Nalanda Mahila Police: महिला थाना परिसर में दी नए कानूनों की जानकारी

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ अवस्थित नालंदा महिला थाना परिसर (Nalanda Mahila Police) में आम लोगों के साथ बैठक कर नये कानून के बारें में जानकारी दी गई।

    थानाध्यक्ष उषा सिन्हा ने कहा कि एक जूलाई से देश भर में नये कानून लागू हो गया है। नये कानून में अब आईपीसी कि धाराओं के जगह भारतीय न्याय संहिता लागू हो जाएगा। इस नये कानून के तहत आरोपी के गिरफ्तार होने कि जानकारी परिजन को दिया जाएगा।

    वही गवाहों का व्यान इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। तलाशी के दौरान विडियोग्राफी भी किया जाएगा। 15 साल से कम उम्र वाले व 60 साल से अधिक उम्र वाले व तीन साल से कम कि सजा वाले आरोप में डीएसपी से आदेश लिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि देश भर में एक जूलाई से लागू किये गए तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी लोगों को दिया।

    उन्होंने जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों को एक जूलाई से देशभर में लागू किये गए इस नये कानून के बारे में पंचायत स्तर पर लोगों जागरूक करने को कहा।

    इस मौके पर महिला मे पदस्थापित एसआई विभा कुमारी, एएसआई वंदंना यादव, एसआई डा. विधा लक्ष्मी सहित आम महिला और गणमान्य लोग मौजुद थे।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future