Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    Nalanda Police Crime: चोरी केस में वादी को हड़का रहा फर्जी सिपाही धराया

    बिहार शरीफ (नांलदा दर्पण)। Nalanda Police Crime: नालंदा पुलिस ने एक फर्जी सिपाही समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फर्जी सिपाही चोरी के मामले में वादी को हड़काने पहुंचा था। पुलिस ने उसके मकान से खाकी वर्दी, पैंट और सदर एसडीपीओ की फाइल भी बरामद की है। पकड़ा गया फर्जी सिपाही शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के माहुर गांव निवासी कुंवर यादव का पुत्र पप्पू कुमार बताया जाता है।

    पुलिस के अनुसार विगत 18 जून को बिहार थाना अंतर्गत निचली किला गढ़पर चंदन कुमार के घर में किराए के मकान में फ्लैट लेकर रह रहे कृष्ण कुमार की पत्नी तनु सिंह के फ्लैट में चोरी हुई थी।

    तनु सिंह ने चोरी का आरोप पड़ोसी किराएदार जमुई जिला अंतर्गत चंद्रदीप थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव निवासी मनीष कुमार पर आरोप लगाया था। इस मामले में बिहार थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई थी। तभी वादी द्वारा केस के अनुसंधानकर्ता को यह जानकारी दी गई कि उनके पास 26 जून को बिहार थाना का एक सिपाही आया था। उसने कहा था कि एफआईआर कर गलती कर दी है। मनीष कुमार निर्दोष है और उसे चोरी में फंसा दिया गया है। उसे डीएसपी और एसपी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ेगा।

    बिहार थानाध्यक्ष के अनुसार छानबीन में पुलिस को पता चला कि बिहार थाना से कोई पुलिसकर्मी वादी के घर नहीं गया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि उक्त सिपाही बिहार थाना में पदास्थापित नहीं है और जिला पुलिस बल का भी नहीं है। उसके बाद फर्जी सिपाही पप्पू कुमार को शेखपुरा जिला के बरबीघा से पकड़ लिया गया।

    पूछताछ के दौरान पप्पू कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़पर मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वर प्रसाद के मकान में एक किराए का कमरा लेकर रहता है। उसकी निशानदेही पर उसके किराए के कमरे से पुलिस की वर्दी, जूता, टोपी और बिहार पुलिस का बैच बरामद किया गया। फर्जी सिपाही का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। फर्जी सिपाही से वादी को धमकी दिलवाने के मामले में मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

    फर्जी सिपाही की निशानदेही पर बरामद सामग्रीः खाकी वर्दी, पैंट और शर्ट, बेल्ट, पप्पू कुमार के नाम की नेम प्लेट, पुलिस का काला बूट, पुलिस की नीली टोपी जिसपर बिहार पुलिस का बैच लगा हुआ है, खाकी रंग का जैकेट, फौजी कलर का शर्ट, एसएलआर का बिंदौलिया, लकड़ी काटने वाली आरी, लोहा काटने वाली आरी, एक मोबाइल सेट, पुलिस की लाठी, एसडीपीओ सदर के नाम की फाइल जिस पर 243 अंकित है, बिहार पुलिस का बरगद का निशान और व्हिसिल कोड, अपाचे मोटरसाइकिल जिस पर पुलिस का स्टिकर हुआ है आदि बरामद किया गया है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    error: Content is protected !!
    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future