डकैती कांड की उद्भेदन करने में नालंदा पुलिस फिसड्डी, दहशत में पीड़ित बैंककर्मी

मानपुर (नालंदा दर्पण)। मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलौदिया सराय गांव में बीते 31 जनवरी की रात डकैतों ने बैंककर्मी के घर में घुसकर सभी को बंधक बनाकर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन इस घटना के 25 दिन बीत जाने के  बावजूद पुलिस अब तक डकैतों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है।

इस संबंध में रिटायर्ड शिक्षिका कुसुम कुमारी ने मानपुर थाना में चार नकाबपोश डकैतों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया था कि 31 जनवरी की मध्य रात्रि कुंडी खटखटाने की आवाज आई। इसके बाद उनकी नींद खुल गई। चार नकाबपोश हथियार सहित उनके बेडरूम में घुस आए और गन प्वाइंट पर बंधक बनाते हुए हाथ, पैर बांधकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

फिलहाल इस मामले का उद्भेदन नहीं होने से पूरा परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है। परिवार के ऊपर केस उठाने की भी धमकी मिल रही है। कुसुम कुमारी ने लूट के दौरान एक डकैत की पहचान की है। वावजूद अभी तक इस मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है।

इस संबंध में मानपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि इस डकैती की घटना में किसी स्थानीय गिरोह का हाथ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

बता दें कि नालंदा पुलिस डकैती की घटना के उद्भेदन के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। अब तक बिहार थाना और मानपुर थाना क्षेत्र में हुए बैंककर्मी के घर डकैती में कोई खुलासा नहीं कर सकी है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4tcGVjYlHVc[/embedyt]

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker