Nalanda Wine Crime: नशे में धुत चालक ने बारात वाहन पलटा, शराबी डॉक्टर ने अफसर की कार में बाइक ठोंका

राजगीर (नालंदा दर्पण)। Nalanda Wine Crime: बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसनारा मोड़ समीप शनिवार की सुबह शादी समारोह से लौट रही चारपहिया वाहन बोलेरो चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर दस फीट पानी भरे गड्ढे में गिर गयी। वाहन गिरते हीं चालक फरार हो गया।

बारात वाहन पर करीब एक दर्जन लोग सवार थे। वाहन पर सवार लोग किसी तरह बाहर निकले और वाहन को निकालने का प्रयास करने लगे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई भी भारी क्षति नहीं हुई।

बारात वाहन एक शादी समारोह से परवलपुर थाना क्षेत्र के रजबाजोगिया गांव जा रहा था। तभी कोसनारा मोड़ समीप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। यह भी जानकारी मिली कि चालक शराब के नशे में धूत रहने के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गड्ढे में पलटी गयी। अच्छा रहा कि हमलोग बाल-बाल बच गए।

शराबी डॉक्टर ने अफसर की कार में बाइक ठोंकाः उधर, कतरीसराय के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी मृत्यंजय कुमार के कार को बादी मोड़ के समीप एक शराबी ने बाइक से ठोकर मारकर वाहन का दाहिना हेड लाईट डैमेज कर दिया। पुलिस गश्ती दल द्वारा तत्काल उक्त शराबी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जहां परियोजना पदाधिकारी द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

कार में ठोकर मारने वाला शराबी कि पहचान थाना क्षेत्र के शाहाबाद गाँव निवासी होमियोपैथी प्रैक्टिशनर साकेत बिहारी के रूप में किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को शराब पीने की पुष्टि होने पर जेल भेजा गया।

वहीं तीन अन्य गिरफ्तार शराबी भी पुष्टि के बाद जेल भेजा गया है। जिसकी पहचान कुलदीप चौधरी पिता- गजाधर चौधरी साकिन बिलारी, ईश्वर यादव पिता- कृष्ण यादव साकिन जवाहर चक, गोरे मांझी पिता- नीरू मांझी कतरीडीह के रूप में किया गया है।

Exit mobile version