Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    खुदागंज पुलिस ने चोरी के समान समेत चोर को पकड़ा

    इसलामपुर (नालंदा दर्पण )। खुदागंज पुलिस ने चोरी की समान के साथ एक चोर को पकड़ा है।

    थानाध्यझ श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि विष्णुवगीचा गांव के प्रेम चौधरी बाहर में काम करता है। घर में ताला बंद था कि खिडकी तोड़कर चोर घर में प्रवेश किया और घर से सिलेंडर, सिलाई मशीन, कपडा, एलसीडी, पंखा आदि समान निकालकर घर के बाहर रख दिया था। इसमें से कुछ समान चोर ले गया था। आस पास के लोगों की भनक लगने कारण शेष समान घर के पास था। सुबह सूचना मिलते ही इसी गांव के सोनु कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर सोनु के घर से चोरी का सिलाई मशीन, साइकिल, पर्दा एलसीडी वरामद किया गया है और उसकी हा निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य फरार चोर को गिरप्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में बलियारी गांव के प्रेम चौधरी के भतीजा मुन्ना चौधरी ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें