अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

3 दिन से लापता छात्र का शव कुआं में मिला, हत्या की आशंका

इसलामपुर (नालंदा दर्पण )। इसलामपुर थाना पुलिस के फजिलापुर मखदुमपुर गांव से एक 10 वर्षीय छात्र का कुआं मे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

पीड़ित परिजनो ने बताया कि मंगलवार की शाम को कारु कुमार गांव मे ही छठ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए निकला था। वह एलकेजी में पढता था। लेकिन घर वापस नहीं पहुचने पर परिजनों द्वारा थाना में सूचना दिया गया था।

आज गुरुवार को गांव के पास कुआं में गायब छात्र का शव देख लोगों के होश उड़ गए। परिजन ने कारु की हत्या कर कुआं मे डाल देने का आशंका व्यक्त की है।

पिता रामवृक्ष पासवान एंव उनके पत्नी चिंता देवी समेत परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

पुलिस ने शव वरामद कर करने के बाद बताया कि पुलिस सभी सभी विंदुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

इधर रानीपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अनील रविदास ने कहा कि पीडित परिजनों को कवीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपया दिया जाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »