Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    चोरों का उत्पात जारी, आभूषण-किराना दुकान से उड़ाए 5 लाख की संपत्ति

    नालंदा दर्पण डेस्क। एकंगरसराय थाना बाजार में बीती रात बदमाशों ने दो दुकानों का ताला तोड़ करीब 5 लाख की चोरी कर ली। यह चोरी एक ही मार्केट में अवस्थित अनुज केसरी के किराना दुकान और अनिल प्रसाद वर्मा के ज्वेलरी दुकान में हुई है।

    पीड़ित दुकानदार के अनुसार उन्हें सुबह फोन पर सूचना मिली कि उनके दुकान का शटर उठा हुआ है। सूचना पर जब दुकान पहुंचे तो ज्वेलरी दुकान से करीब 4 किलो चांदी को बदमाशों ने चुरा लिया था।

    वहीं किराना दुकान से भी करीब दो लाख की चोरी कर ली गई है। बदमाश पीछे की गली से छत के सहारे अंदर मार्केट में घुस गया और बड़े ही इत्मीनान से दोनों दुकानों का अंदर से ही ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

    दुकानदारों का कहना है कि पुलिस रात्रि गश्ती की महज खानापूर्ति कर रही है। नतीजतन आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती है। उनकी गाढ़ी कमाई पर बदमाश हाथ साफ कर रहे हैं।

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें