नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

मेंहदी का रंग छुटने के पहले नवविवाहिता ने दे दी जान

बेन (नालंदा दर्पण)। शादी के माह भर बाद ही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत धरनीधाम की रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में पाया गया। शादी के पूरे एक महीना ही पूरे हुए थे और नई नवेली दुल्हन के हाथों में लगे मेंहदी का रंग भी नहीं छुट पाया था कि काजल कुमारी ने जिस तरह से यह कदम उठाया गया है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बदौनी निवासी काजल कुमारी की शादी ठीक एक महीने पहले बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत धरनीधाम गांव निवासी उमेश राम के पुत्र चुन्नू राम के साथ पारंपरिक रीति रिवाज के साथ विवाह हुआ था।

विवाह के कुछ हीं दिनों बाद से काजल कुमारी को ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी जानकारी नवविवाहिता के परिवारवालों को मिलने पर मृतका के घर पहुंचने पर पाया कि काजल कुमारी ने फांसी नहीं लगाई है, बल्कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या किया गया है।

वहीं बेन थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर अग्रतर कारवाई की जाएगी। 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.