छबिलापुर थाना परिसर में दर्जनभर जप्त वाहन जलकर राख

नालंदा दर्पण डेस्क। छबिलापुर थाना परिसर में बिजली की चिंगारी से लगी आग की चपेट में दर्जन भर गाड़ियां जल राख हो गयी। इस आगलगी पर अग्निशमन की चार दमकल गाड़ियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग पर काबू पाने में खुद अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रवींद्र राम एवं अन्य मुस्तैदी से जुटे रहे। इसकी सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार छबिलापुर थाना पहुंचे। आग पर काबू पाने तक दोनों पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प करते रहे।

डीएसपी ने बताया कि 440 वोल्ट के लुंजपूंज तार के आपस में टकराने से निकली चिनगारी से यह अगलगी की घटना हुई है। इस अग्निकांड में दर्जनों पेड़ पौधे झुलस गये हैं। घास फूस के अलावे औषधीय पौधों को भी भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में ट्रक, ट्रैक्टर, टम्पों, कार, एम्बेसडर आदि मालखाना की जप्त गाड़ियां और उसके टायर जल गए हैं। आग पर काबू पाने के करीब एक घंटे बाद फिर एक जगह आग सुलग गया। हालांकि उस पर अग्निशमन दल द्वारा तुरंत काबू पा लिया गया। इस घटना में हुई वास्तविक क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें