अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नूरसरायः युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोमवार को नूरसराय थाना अंतर्गत प्रह्लादनगर गांव में बदमाशों ने नरेश यादव के 28 वर्षीय पुत्र विक्की प्रसाद की दिनदहाड़े शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक के परिजनों के अनुसार दो साल पहले बच्चे को छोड़कर पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी। इस बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। युवक चेन्नई में रह कर मजदूरी करता था। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसके लालन पालन के लिए दूसरी शादी की बात चल रही थी। दो दिन पहले मृतक की शादी के लिए देखा देखी हुई थी। आशंका है कि इसी खुन्नस में हत्या की गई है।

मृतक के पिता का कहना है कि वह खलिहानी में काम कर रहा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घर जाकर देखा तो कमरे में खून से लथपथ उसका शव जमीन पर पड़ा था। वहीं मां का कहना है कि दो व्यक्ति घर में घुसे और गोली मारकर फरार हो गए।

वहीं पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। गोली मारकर हत्या की गई है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M2N1Kn0hZBw[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।