महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य की 83 वर्षीया माँ की गला रेतकर हत्या

बेन (रामावतार)। बेन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में 83 वर्षीय वृद्ध महिला की घर के डेउढ़ी में शुक्रवार की देर रात गला रेतकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बेन पुलिस उन सभी तथ्यों की जांच में जुटी है। जिससे घटना का खुलासा हो सके।
हालांकि वृद्ध महिला की हत्या के पीछे लूट व पहचान की घटना की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान स्व. रामचन्द्र प्रसाद के पत्नी फुलकुमारी देवी (83 वर्ष) के रुप में हुई है। महिला मकान में अकेले रहती थी।
अकेले का फायदा उठाकर लूटेरों ने शुक्रवार की देर रात घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे अजय नामक व्यक्ति ने मामा-मामा कहकर रोज की तरह पुकारा लेकिन नहीं जागने पर उसने दरवाजे को खोलकर देखा तो महिला की गला रेत हत्या कर दी गई है।
अजय ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। फिर उनके बड़े पुत्र प्रोफेसर अरविन्द कुमार दो दी। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो वृद्ध महिला चारपाई पर मृत पड़ी थी। सहमें पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष पवन कुमार एवं डीएसपी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वृद्धा के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
महिला की दो पुत्र हैं। एक पुत्र अरविन्द कुमार, जो महाबोधि कॉलेज नालंदा के प्राचार्य हैं जो पूरे परिवार के साथ बिहारशरीफ में रहते हैं। तथा दूसरा पुत्र दीपेन्द्र कुमार, जो पूरे परिवार बाहर में रहते हैं।
स्वयं डीएसपी प्रदीप कुमार इस घटना की जांच में जुटे है और सभी तत्वों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जिससे कि घटना का खुलासा हो सके। इसके लिए एस एफ एल की टीम भी मंगवाई गई है।
★ बोले डीएसपी प्रदीप कुमार: वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। और हर पहलू को देखा जा रहा है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसएफएल टीम भी बुलाई गई है।
- जिला जज ने संविधान सप्ताह उत्सव के तहत आयोजित विधिक सेवा शिविर का किया उद्घाटन
- 6 दिन से लापता हैं सूर्य मंदिर तालाब में नहाने निकली यह वृद्ध महिला
- प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, ससुराल वाले फरार
- सिलाव नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ट्रक-ट्रैक्टर से करायी पईन की खुदाई-उड़ाही !
- यहां बाईक चोर बेलगाम, प्रखंड परिसर से फिर बाईक चोरी, नहीं थम रहा सिलसिला