Home आवागमन अब कोडरमा तक दौड़ेगी राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जानें समय सारणी

अब कोडरमा तक दौड़ेगी राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जानें समय सारणी

Now Rajgir Intercity Express will run till Koderma, know the time table
Now Rajgir Intercity Express will run till Koderma, know the time table

राजगीर (नालंदा दर्पण)। रेल यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दानापुर से राजगीर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब 13 जनवरी से कोडरमा तक जाएगी। यह नई व्यवस्था 31 मार्च तक विशेष परिचालन के तहत लागू रहेगी। इस फैसले से कोडरमा और इसके आसपास के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

राजगीर से शाम 4:40 बजे खुलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अब शाम 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह हरनौत स्टेशन पर 6:52 बजे पहुंचेगी और वहां दो मिनट का ठहराव रहेगा। इसके बाद यह ट्रेन 6:54 बजे दानापुर की ओर रवाना होगी।

दानापुर से यह ट्रेन सुबह 10:55 बजे खुलेगी और दोपहर 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी। कोडरमा से यह पुनः शाम 3:00 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 5:50 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसके बाद राजगीर से शाम 6:00 बजे दानापुर के लिए रवाना होकर रात 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन कोडरमा तक मानपुर और गया स्टेशन से गुजरे बिना जाएगी। जिससे समय की बचत होगी और यात्रियों को एक तेज और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। इस ट्रेन का विशेष परिचालन 31 मार्च तक चलेगा।

इस नई सेवा के जुड़ने से कोडरमा, नवादा, हरनौत और राजगीर के बीच यात्रा करना अधिक सुगम और समयबद्ध हो जाएगा। खासकर कामकाजी यात्रियों और पर्यटकों को इससे काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि यह ट्रेन बिहार के महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version