अब कक्षा-1 में नामांकन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)।  बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कक्षा 1 में बच्चों के नामांकन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को शिथिल कर दिया है। यह निर्णय उन बच्चों के लिए राहत भरा है, जिनके पास आधार कार्ड की अनुपलब्धता के कारण स्कूल में दाखिला नहीं हो पा रहा था।

बिहार प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी पत्र (पत्रांक: 07/विविध-3/2021, दिनांक 27/06/2025) के अनुसार समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बच्चों के नामांकन में आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण कई पात्र बच्चे कक्षा 1 में दाखिला लेने से वंचित हो रहे हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

इसे ध्यान में रखते हुए, शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 में नामांकन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है। इस निर्णय का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के दायरे में लाना और नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाना है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक  साहिला द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि 6 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी बच्चों का नामांकन स्कूलों में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इन बच्चों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर पंजीकृत करना अनिवार्य होगा। हालांकि कक्षा 2 और उससे ऊपरी कक्षाओं के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता पूर्ववत लागू रहेगी।

नामांकन में आधार की अनिवार्यता हटाने के साथ-साथ सरकार ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बच्चों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए समय-समय पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों के माध्यम से उन बच्चों को आधार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिनके पास अभी तक यह सुविधा नहीं है। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!