मंत्री के इशारे पर हिलसा JDU विधायक ने RJD प्रवक्ता शक्ति यादव पर दर्ज कराई FIR

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सह प्रदेश पार्टी प्रवक्ता अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि नालंदा के एक मंत्री के इशारे पर हिलसा के जदयू विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने मुझ पर एफआईआर करवायी है।

उन्होंने बताया कि दर्ज एफआईआर में प्रलोभन देने का आरोप लगाया गया है। जबकि सारा आरोप पूरी तरह से गलत, मनगढ़ंत एवं मिथ्या है। इसका लीगल फ्रंट पर माकुल जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने हिलसा अवस्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में आगे कहा कि सच यह है कि हमें दूर-दूर तक विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया से कोई बात नहीं है। विधायक ने अपना टिकट कंफर्म कराने के लिए गलत आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा किया है। लेकिन इस बार आप जनता डव्लू टी पकड़ लेगी। इस कुकृत्य के लिए जनता माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि न किसी के प्रभाव में आते हैं और न ही किसी के गीदड़ भभकी से अपना कर्तव्य को छोड़ते हैं। लालूजी के सिपाही हैं। सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं। हम लीगल फ्रंट पर माकुल जवाब देंगे।

इस प्रेस वार्ता में मौके पर राजद के नालन्दा जिलाध्यक्ष अशोक हिमांशु, युवा राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव भी उपस्थित थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wncTQJGNzZ4[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=i4SISQsM80w[/embedyt]

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker