बिहार शरीफ में महापुरुषों की प्रतिमाएं यूं तोड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोश

दीपनगर (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना क्षेत्र के चकदिलावर गांव में बीती रात असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए महापुरुषों के आदम कद प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश पनप रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार बीती रात कुछ असामाजिक तत्व लगाए गए महापुरुषों के आदमकद प्रतिमा के पास गाली गलौज कर रहे थे। संभवत: उन्हीं अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को विखंडित कर दिया।

आज सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे तो भगत सिंह और बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जमीन पर बिखण्डित होकर गिरी हुई थी। गनीमत रही कि सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा वहां से 2 दिन पूर्व पेंटिंग के लिए हटा ली गई थी। वरना उनकी प्रतिमा भी बदमाशों के द्वारा तोड़ दी जाती।

2 साल पूर्व ही ग्रामीणों ने सहयोग राशि से भगत सिंह, बाबा भीमराव अंबेडकर एवं सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा स्थापित की थी।

इस संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक को ग्रामीणों के द्वारा लिखित आवेदन का इंतजार है। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker