अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

परवलपुर ज्वेलर्स दुकान लूट का पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार

हिलसा (नालंदा दर्पण)। परवलपुर बाजार स्थित माँ जगदम्बा ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट की घटना को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 फरवरी 2025 की शाम को करीब 4:30 बजे घटी थी, जब तीन अज्ञात अपराधी दुकान में घुसकर हथियारों का भय दिखाते हुए आभूषण लूटकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परवलपुर थाना में कांड संख्या 28/25 के तहत मामला दर्ज किया और तेज़ी से अनुसंधान शुरू किया। पुलिस की तत्परता और कुशलता से तीनों अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से लूटे गए आभूषण, हथियार, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

बरामद सामग्रियां: दो सोने की सिकड़ियाँ, 30 सोने की अंगूठियाँ, दो देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान: हीरा कुमार, निवासी थरथरी बाजार, थाना थरथरी। सद्दाम कुरैशी, निवासी थरथरी। मोहम्मद मुमताज, निवासी माफी, थाना अस्थावां, नालंदा।

इस मामले में पुलिस की विशेष टीम का नेतृत्व हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया। इस टीम में पुलिस निरीक्षक, एकंगरसराय, प्रभारी जिला आसूचना इकाई नालंदा के पुनि. आलोक कुमार और उनकी टीम, परवलपुर थाना प्रभारी पप्पु कुमार सिंह और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा