हादसाकतरीसरायनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

बड़ा हादसाः सड़क किनारे गड्ढे में पलटी पेट्रोल टैंकर यूं जलकर खाक

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। कतरीसराय थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब पेट्रोल-डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह टैंकर पटना से कतरीसराय स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान सकरी पुल के पास सामने से आ रही एक अन्य वाहन के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे टैंकर सड़क किनारे पलट गया। पलटते ही टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरे वाहन को आग की लपटों ने घेर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत कतरीसराय पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर नवादा और नालंदा से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि मौके पर अन्य वाहन या आबादी होती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। संयोगवश इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

प्रारंभिक जांच के अनुसार इस हादसे में लगभग 30 लाख रुपये की क्षति हुई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और टैंकर के पलटने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और इस तरह की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future