बिहारशरीफ पहुंचा शिक्षकों की छुट्टी कटौती का सियासी भूचाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Political earthquake of cutting leave of teachers reached Bihar Sharif effigies of Chief Minister and Deputy Chief Minister were burnt 1बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के द्वारा शिक्षकों के छुट्टी कटौती के विरोध में राजनीतिक गलियां में सियासी भूचाल मचा हुआ है। जिसकी झलक नालंदा जिले में भी देखने को मिल रही है।

शनिवार को शिक्षकों के छुट्टी के कटौती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंककर अपना आक्रोश प्रकट किया।Political earthquake of cutting leave of teachers reached Bihar Sharif effigies of Chief Minister and Deputy Chief Minister were burnt 3

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि बिहार की सरकार सनातन धर्म का अपमान करने पर तुली हुई है। राज्य सरकार हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है। जिसे भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी तुष्टिकरण की राजनीति के विरोध में बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम का आज पुतला फूका गया है।

भाजपा नेताओं ने सीएम और डिप्टी सीएम को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य की सरकार सनातन धर्म का अपमान करना बंद करें अन्यथा बीजेपी के कार्यकर्ता सनातन धर्म की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर ईट से ईट बजा देंगे। जनता सब देख रही है। इसका खामियाजा सरकार को आने वाले दोनों चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »